फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी में किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

Sat, 09 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
भराड़ी पहुंचे एमपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। भराड़ी के मल्ली बाजार में भाजपा का स्थानीय कार्यालय खुल गया है। सांसद अजय टम्टा ने कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 की सफलता के लिए जनसंपर्क करने को कहा।
विज्ञापन


सांसद और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ बाजार में घूमकर लोगों को नवसंवत्सर की बधाईयां दी। सांसद टम्टा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि भाजपा के हाथों ही देश का विकास संभव है। कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं को पार्टी की हर गतिविधि की जानकारी समय से मिलेगी।

इससे कार्यकर्ताओं को लोगों से संपर्क करने में भी आसानी होगी। पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता प्राप्त की। विकास की बात आई तो झूठी घोषणाएं करनी शुरू कर दी। भाजपा शासन में मंजूर कामों को अपना बताना शुरू कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेेस की हर चाल से सावधान रहने को कहा।
विज्ञापन


वहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, नगर अध्यक्ष गीता ऐठानी, मंडल अध्यक्ष महिपाल दानू, भाजयुमो के ब्लॉक अध्यक्ष राजू दानू, प्रकाश जोशी, नारायण कपकोटी, सोनू देव, शेर सिंह ऐठानी, प्रेम सिंह सुरकाली, मुन्ना कपकोटी थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें