गरुड़ (बागेश्वर) राजकीय जूनियर हाईस्कूल मन्यूड़ा ने धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम से बच्चों की प्रगति का पता चलता है। अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए कोई कसर नहीं की जाएगी।
जिपं अध्यक्ष ने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों में अच्छे संस्कार डालने को कहा। डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत ने शिक्षकों से लगन से बच्चों को पढ़ाने को कहा। स्कूल की प्रधानाध्यापिका कमला परिहार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
वहां स्कूल की शिक्षिका किरन शाह, निर्मला आर्या, डीएल वर्मा, भुवन पाठक, संजय कुमार, पूर्व प्रमुख दीपक पाठक, गणेश बोरा, ग्राम प्रधान तारा देवी, गोपाल प्रसाद आदि ने विचार रखे। संचालन बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने किया।