फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायक को झेलना पड़ा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
बागेश्वर में नशेड़ियों के हमले में घायल अंकित कांडपाल के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
सांसद और विधायक को झेलना पड़ा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन

सांसद और विधायक को झेलना पड़ा लोगों का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर/कपकोट। सांसद अजय टम्टा और विधायक बलवंत भौर्याल बृहस्पतिवार को कपकोट में दो सड़कों का शिलान्यास करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों का गुस्सा झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने उनसे उपजाऊ भूमि बचाने और भूस्खलन रोकने की मांग की।
विज्ञापन

कपकोट से पिंडारी मोटर मार्ग से बड़ैत तक 7.5 किमी लंबी सड़क बननी है। इसी रूट पर काफली कमेड़ा तक 11.25 किमी लंबी सड़क को भी पहले चरण की मंजूरी मिल चुकी है। इसी दौरान बड़ी पनियाली गांव से डांगटी मोटर मार्ग का शिलान्यास करने पहुंचे नेताओं को विरोध भी झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने सांसद, विधायक के समक्ष रोष जताया। बड़ी पनियाली, नानी पनियाली और डांगटी के ग्रामीणों ने सड़क में उनकी उपजाऊ भूमि कटने की आशंका जताई। उन्होंने एलाइनमेंट (समरेखन) बदलने की मांग की। बताया कि शामा से डांगटी जाने वाली सड़क का सर्वे ग्रामीणों की जानकारी के बिना किया गया है। इस दौरान तीखी बहस भी हुई। सांसद, विधायक ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। काफी देर तक चली बहस के बाद दोनों पक्षों के आपसी तालमेल से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

फोटो 12बीजीएस 23+24पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें