फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन तेज करेंगे साधन सहकारी सचिव

Wed, 23 Aug 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
हड़ताल करते सहकारी सचिव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सातवां वेतनमान दिए जाने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिवों की कलमबंद हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। सभी सहकारी सचिवों ने विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। उनकी सुध न लेने से नाराज सचिवों ने अब आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन

धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सातवें वेतनमान का लाभ, निबंधक कार्यालय के प्रस्ताव के अनुसार कैडर सचिवों की सेवाओं का सरलीकरण और राजकीय कोष से वेतन आहरण कर वेतन का स्थायी समाधान निकालने, पांचवें और छठे वेतनमान के अवशेष देयकों का भुगतान शीघ्र करने, पैक्स कैडर सचिवों का न्यूनतम ग्रेड वेतन 2800 करने आदि मांगों को लेकर पिछले एक माह से विरोध शुरू किया गया। एक माह तक भी उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर उन्हें कलमबंद हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। सचिवों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष हीराबल्लभ भट्ट, मंत्री घनानंद पांडे, हरीश चंद्र पांडे, ललिता प्रसाद, प्रकाश जोशी, खीम राम, चंदन गिरी, कैलाश मिश्रा, उमेश जोशी, शेखर चंद्र, अंबा दत्त, अनिल मेहता, तारा दत्त जोशी आदि थे।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। साधन समिति सचिव परिषद की हड़ताल जारी है। जिला सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि हड़ताल के चलते क्षेत्रीय काश्तकारों को खाद, कृषि ऋण लेने में भारी दिक्कतें हो रही हैं, इसके बावजूद शासन प्रशासन के कानों में जूं नहीं रेंग रही है।  प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र जोशी, पंकज भगत, कुंदन सिंह, भगवत सिंह, योगेश जोशी, प्रियतम सिंह बिष्ट, केशव दत्त जोशी सहित सचिव परिषद के पदाधिकारी, सदस्य और कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
         
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें