फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Fri, 30 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
माउंटेनियर पूजा सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। स्व. मोहन लाल साह बिशनी देवी ट्रस्ट का वार्षिक समारोह जीआईसी बागेश्वर में आयोजित किया गया। इस मौके पर जनपद के खिलाड़ियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत थे।
विज्ञापन


समारोह में ट्रस्ट की ओर से एवरेस्ट फतह करने वाली एनसीसी कैडेट पूजा महरा, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी गजेंद्र परिहार सहित बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे 31 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। सभी छात्रों को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष एड. मदन लाल साह ने कहा कि कोई भी प्रतिभा आर्थिक कमी के कारण पीछे नहीं रहनी चाहिए। सचिव पीसी तिवारी ने निर्धन प्रतिभाशाली बच्चों की हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मुख्य अतिथि ने व्यसन मुक्त समाज में विद्यार्थियों की भूमिका की जानकारी दी।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, एड. गोविंद सिंह भंडारी, आलोक साह, डॉ. दयाकृष्ण कांडपाल, रिटायर्ड शिक्षा उपनिदेशक बीसी जोशी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सीनियर सिटीजन संघ की ओर से ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन लाल साह का अभिनंदन किया गया।

वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में परिसर में जामुन के पौधे लगाए गए। दीप जोशी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में गोकुल जोशी, पान सिंह, सुबोध लाल साह, मनमोहन चौधरी, लाल सिंह, जगन्नाथ चंदोला, गणेश चंद्र, प्राचार्य श्याम लाल आर्य, रणजीत सिंह, नवीन लाल साह, आलोक साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें