फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन लाइन में आए लीकेज से खतरे की जद में मोटर पुल

Fri, 14 Dec 2018 10:58 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में लीकेज से पानी हो रहा बर्बाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। बीते कई महीनों से पिंडारी रोड में जल संस्थान की मेन लाइन लीकेज से हर रोज हजारों लीटर पानी की बर्बाद हो रहा है। इससे लोनिवि के पुल को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। कई बार सूचित करने के बाद भी प्रशासन पानी के लीकेज को रोकने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


पिंडारी रोड में जिला अस्पताल के समीप बने सरयू पुल से गुजर रही जल संस्थान की मेन लाइन का पाइप विगत कई दिनों से क्षतिग्रस्त हो रहा है। जिस कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। साथ ही लोनिवि के पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। नागरिकों ने बताया कि कई बार सूचित करने के बाद भी जल संस्थान इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि नगर के कई हिस्सों में पानी की किल्लत चल रही है वहीं दूसरी तरफ जल संस्थान की लापरवाही के चलते पानी बर्बाद हो रहा है।  जल संस्थान पानी की बर्बादी को रोकने के लिए लोगों को तो नसीहत दे रहा है, लेकिन लाइन को ठीक नहीं कर रहा है। जल संस्थान की लापरवाही पर विभिन्न संगठनों ने नाराजी व्यक्त करते हुए पिंडारी रोड में पानी का लीकेज बंद करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि लीकेज को ठीक नहीं किया गया तो जल संस्थान का घेराव किया जाएगा। इधर जल संस्थान के अभियंता मनोज कुुमार ने बताया कि पानी के लीकेज रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें