फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 महीने से वेतन नहीं मिलने से प्रेरक भड़के

Tue, 01 Aug 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर ब्लॉक के गांवों में कार्यरत प्रेरकों को पिछले 14 महीने से मानदेय नहीं मिल सका है। संघ की ब्लॉक इकाई की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि मानदेय का शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो 20 अगस्त को होने वाली बेसिक साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को महेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासन और शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण ब्लॉक के सभी 163 प्रेरकों को 14 महीने से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय नहीं मिलने के कारण के उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया हे।

दुकानदारों ने भी अब घर के रोजमर्रा का सामान उधार देना बंद कर दिया है। स्कूलों में बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। चेतावनी दी गई कि यदि मानदेय का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो 20 अगस्त को होने वाली बेसिक साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


संचालन महासचिव नवीन चंद्र ने किया। बैठक में शांति धपोला, मीना नगरकोटी, रमेश चंद, बलवंत सिंह, गोविंद बल्लभ, गोविंद बल्लभ, पूनम, लक्ष्मण सिंह भाकुनी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें