गरुड़ के रैतोली में ध्वस्त मकान।
- फोटो : amar ujala
तेज बारिश से राजस्व पुलिस क्षेत्र गलई के रैतोली गांव में एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। इससे पीड़ित परिवार का सामान भी नष्ट हो गया। गलई में सोमवार रात हुई तेज बारिश में प्रकाश चंद्र निवासी रैतोली का मकान ढह गया।
मकान से पत्थर गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य घर से भाग निकले। पीड़ित परिवार ने रात में ही पड़ोसी के घर में शरण ली। घटना की सूचना पर कानूनगो भुवन वर्मा, पटवारी त्रिभुवन बोरा मौके पर पहुंचे।
पटवारी बोरा ने बताया कि मकान गिरने से प्रभावित परिवार को भारी क्षति पहुंची है। खाद्य सामग्री और अन्य सामान मलबे में दब कर नष्ट हो गया है। कानूनगो ने बताया कि प्रभावित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता दी जाएगी।