फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी, नाले में बहे दो लोग नहीं मिल सके 

Tue, 08 Aug 2017 12:30 AM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बच्चे के बहने से मां बेहोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। सरयू किनारे रविवार को नहाते समय बहे युवक और ढोला गांव के नाले में चार दिन पहले बहा छात्र सोमवार को भी नहीं मिल सका। इससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस ने दोनों की ढूंढखोज जारी रखी। बागेश्वर के सैंज निवासी मनोज (26) पुत्र बिहारी लाल रविवार को ढाई बजे हनुमान मंदिर के पास सरयू नदी किनारे नहा रहा था।
विज्ञापन


 इस दौरान वह तेज लहरों की चपेट में आने से बह गया। युवक ढूंढखोज के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड के जवान सोमवार को भी रेस्क्यू में जुटे रहे। बिलौना गांव से काफी आगे तक ढूंढखोज की गई। उधर कांडा गधेरे में बहे तहसील के ढोलागांव निवासी छात्र मनीष कुमार का सोमवार को चौथे दिन भी पता नहीं चल सका है।

ग्रामीणों और मनीष के परिजनों ने गधेरे में दूर तक खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मनीष की मां अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के सदमे में उसका स्वास्थ्य भी बिगड़ता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरियाल ने पीड़िता के घर जाकर उसका उपचार किया और आवश्यक दवाएं दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें