फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ शिशु वंदना योजना की जानकारी दी

विज्ञापन
बागेश्वर के खोली गांव में मातृ शिशु वंदना योजना की जानकारी लेतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा खोली के मिहिनिया आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को मातृ शिशु वंदना योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को जन सुनवाई और निस्तारण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बिष्ट ने महिलाओं को मातृ शिशु वंदना के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना चाहिए और खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गांव के लोगों ने अधिकारियों को सड़क, पानी, राशन कार्ड आदि की समस्याओं के बारे में भी बताया। जिस पर अधिकारियों ने समस्याओं को दर्ज कर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नेहा खेतवाल, प्रधान जीना परिहार, रोजगार सहायक हिमांशु नेगी, पूर्व प्रधान कुंवर सिंह, कुंदन परिहार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें