फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट के 40 से अधिक गांवों को नये साल पर संचार का तोहफा

Thu, 28 Dec 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालय से सटे इलाके में बीएसएनएल के 26 टावर स्वीकृत, 10 में काम हुआ शुरू
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। संचार सुविधा से कटे कपकोट के 40 से अधिक गांवों को नये साल पर तोहफा मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत 26 मोबाइल टावर को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें से 10 टावर को स्थापित करने का काम शुरू हो गया है।
स्वीकृत टावर स्थापित होने से संचार सुविधा विहीन इलाकों में सूचनाओं के आदान-प्रदान में आ रही दिक्कत दूर होगी। अभी यहां के लोग फोन करने के लिए ऊंची पहाड़ियों में चढ़कर सिग्नल ढूंढते हैं। स्वीकृत टावर में हिमालयी क्षेत्र से सटे कीमू, कुंवारी, बोरबलड़ा, बदियाकोट भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इनसेट

ये टावर हैं स्वीकृत -

जगथाना, पोथिंग, बीथी पन्याली, शिखर मंदिर भनार, मल्खाडुंगर्चा, कफलानी, कीमू, बदियाकोट, बोरबलड़ा, नामतीचेटाबगड़, लाथी, खाती (वाछम), खरकाना तोली (गुलेर), तोली, ढोक्तीगांव, धौला, झूनी, पुरकुनी, धनियार (लाथी तोक चनौली), किरोली (फरसाली वल्ली), बघर, कुंवारी, सुमगढ़, भनार, कुऊ, पेठी (चौड़ास्थल)।

इनसेट

इनमें शुरू हो गया काम

कुंवारी, बघर, तोली, धौला, लाथी, धनियार, ढोक्टीगांव, झूनी, पुरकुनी, किरोेली।


इनसेट

बीएसएनएल के जीएम से मिले थे विधायक

बागेश्वर। स्वीकृत टावर को स्थापित करने के लिए कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने हाल में बीएसएनएल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के महाप्रबंधक ओम प्रकाश से मुलाकात की। विधायक ने बताया कि जीएम से स्वीकृत टावरों को स्थापित करने का काम समय पर पूरा करने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन



कोट

कपकोट में स्वीकृत 26 टावरों की टेंडर प्रक्रिया निपट गई है। कुछ टावर स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। शेष टावर को स्थापित करने का कार्य भी जल्द शुरू होगा।

महेश निर्खुपा, एजीएम बीएसएनएल, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें