फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हर सप्ताह आएगी कूड़ा गाड़ी

Thu, 18 May 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कौसानी की सफाई अव्यवस्था संंबंधी खबर अमर उजाला में छपने के बाद बुधवार को जिला पंचायत ने कौसानी
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी की सफाई अव्यवस्था संंबंधी खबर अमर उजाला में छपने के बाद बुधवार को जिला पंचायत ने कौसानी में सफाई अभियान चलाया। अब सप्ताह में एक बार जिला पंचायत की ओर से कूड़ा गाड़ी कौसानी भेजकर कूड़े के निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

विख्यात पर्यटन स्थल कौसानी की सफाई व्यवस्था जिपं के दो पर्यावरण मित्रों के हवाले है। पर्यटक स्थल में कूड़ा निस्तारण की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे कौसानी की छवि भी खराब हो रही है। अमर उजाला ने 16 मई के अंक में पर्यटक स्थल कौसानी में सफाई व्यवस्था नहीं शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। तब जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कौसानी की सफाई व्यवस्था में सुधार की बात कही थी।
अब बुधवार को जिला पंचायत के कर्मचारी जीवन सिंह अल्मिया, विजय सिंह बिष्ट की देखरेख में कौसानी में सफाई अभियान चलाया गया। सुमित्रानंदन पंत मार्ग, अनासक्ति आश्रम, स्टेट गेस्ट हाउस आदि में सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया गया। जिपं अध्यक्ष देव का कहना कि सफाई व्यवस्था को गंभीरता से लिया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें