फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 102 वर्षीय स्वाधीनता सेनानी चौहान बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 18 May 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के एकमात्र जीवित स्वाधीनता सेनानी राम सिंह चौहान (102) अस्वस्थ हो गए हैं। स्वाधीनता सेनानी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

गरुड़ के पासदेव (वज्यूला) निवासी स्वाधीनता सेनानी चौहान की तबीयत मंगलवार रात अचानक खराब हो गई। परिजन रात में ही उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। उन्हें बुखार के साथ ही कफ की शिकायत है। सेनानी चौहान के पुत्र गिरीश चौहान ने बताया कि वह भोजन नहीं कर पा रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक सेनानी की निगरानी कर रहे हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। सेनानी के परिजन अस्पताल में उनकी देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन

पासदेल निवासी चौहान आजाद हिंद फौज के जांबाज सिपाही रहे हैं। वह गढ़वाल राइफल में तैनाती के दौरान ही सशस्त्र आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ उन्होंने आजादी के आंदोलन में बढ़चढ़ कर सहभाग किया। चौहान के वीरता के इलाके के लोग कायल हैं। सेनानी के बीमार होने की सूचना पर कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उनकी सेहत की जानकारी ली। लोगों ने सेनानी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें