मंडलसेरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने डीएम से बरसात के पानी के निकास और निर्माणाधीन सड़क के किनारे पक्की नाली का निर्माण कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात हुई भीषण बारिश से गांव के गधेरे उफना गए। मलबा कई लोगों के घरों और खेतों में मलबा घुस गया। मलबा आने के कारण वह रातभर सो नहीं सके। ज्ञापन देने वालों में शुभम साह, दीपक जोशी, मनीष कनवाल, राकेश कांडपाल, दीपा भौर्याल, दुर्गा मेहता, उमा चौबे, धनंजय बोरा आदि थे।
जिलाधिकारी मनराल ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह ने प्रभावित मंडलसेरा के भुल्यूड़ा और अन्य तोकों का भ्रमण कर बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने एडीएम से सुरक्षा के लिए नालियों का निर्माण कराने की मांग की। वहां सिंचाई विभाग और राजस्वकर्मी मौजूद थे।