फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर मान गए बास्ती के ग्रामीण

Wed, 24 Jun 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, धरमघर (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सनगाड़-बास्ती सड़क निर्माण की मांग को लेेकर बास्ती में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और एडीएम के आश्वासन पर मान गए। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए चार माह की मोहलत मांगी है। ग्रामीणों ने अनशन खत्म कर 24 व 25 जून को जिला मुख्यालय में चक्काजाम करने की घोषणा भी वापस ले ली।
विज्ञापन


बास्ती के ग्रामीण 8 दिन से अनशन पर बैठे थे। मंगलवार को पान सिंह, मोहन सिंह और मन मोहन सिंह महर अनशन पर बैठे तो कमई देवी और देबुली देवी ने धरना दिया। शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह और लोनिवि के अभियंता रवाना बास्ती गांव पहुंच गए।

मोहन सिंह महर ने समस्या बताते हुए कहा कि लोनिवि और ठेकेदारों की मिलीभगत से सड़क बदहाल हो गई है। इस पर वाहन नहीं चल पा रहे हैं। इसे गांव का विकास नहीं हो रहा है। लोग मीलों पैदल चलने को विवश हैं। जनप्रतिनिधियों और एडीएम ने बताया कि डीएम ने संबंधित संस्थाओं को विशेष निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अक्टूबर तक हर हाल में सड़क का निर्माण हो जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समझौते पर अमल नहीं किया तो फिर पुरजोर आंदोलन चलाया जाएगा। आसपास के ग्रामीणों को भी साथ लिया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपा देवी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें