भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में पार्टी के महासंपर्क अभियान को तेजी से पूरा करने का आह्वान किया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर बैठकें तय की गईं।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी स्वच्छ छवि और कार्य कुशलता के बल पर देश का नाम रोशन किया है। कार्यकर्ताओं को केंद्र की नीतियों और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
गोमती होटल में विधायक चंदन राम दास ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को स्वच्छ बनाने का सपना संजोया था। कांग्रेस ने अपने 60 साल केे शासनकाल में स्वच्छता को कभी नहीं अपनाया लेकिन, आब मोदी सरकार इसे आगे बढ़ा रही है।
प्रदेश सदस्यता प्रमुख बलवंत भौर्याल ने कहा कि सदस्यता अभियान में पूरे देश में जहां उत्तराखंड पहले पायदान पर रहा वहीं राज्य में बागेश्वर जिला पहले स्थान पर रहा है।
वहां पूर्व दर्जाधारी हीरा धपोला, जिला महामंत्री जगदीश कालाकोटी, कपकोट के ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, कुंदन परिहार, दयाल ऐठानी, दीपक ऐठानी, ख्याली चंद्र जोशी, गोविंद टंगड़िया, नीमा धपोला, गीता ऐठानी, पुष्पलता मेहता, जानकी पांडे, बहादुर राम, कुंदन रैखोला, गणेश कपकोटी, मथुरा प्रसाद, बहादुर सिंह गढ़िया, बालम बिष्ट, योगेश हरड़िया और जितेंद्र वर्मा आदि थे।