भाजयुमो के प्रांतीय आह्वान पर आपदा बजट घोटाले की सीबीआई जांच, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में 16 जून को मुुख्यमंत्री के निवास के घेराव प्रदर्शन के लिए सोमवार को जिले से 50 कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी के साथ रवाना हो गए हैं। भाजपा नेताओं ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
देहरादून जाने वालों में मोर्चे के जिला महामंत्री मनीष पांडे, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र परिहार, ग्रामीण सुनील दोसाद, कपकोट राजू दानू, भगवान भंडारी, नरेंद्र रौतेला, गणेश मर्तोलिया, भूपाल रौतेला, भगवान भंडारी, राज कुमार मेहता, हयात धपोला, गौरव उपाध्याय और अनिल जोशी आदि शामिल थे।
दल को हरी झंडी दिखाने वालों में जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, विधायक चंदन राम दास, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय शामिल थे।