फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोची, नाई, नौकरों को भी मिलेगी पेंशन 

Tue, 05 Mar 2019 12:18 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
करेंसी नोट
विज्ञापन
अब ठेले, फड़, रेहड़ी, रिक्शा, ऑटो चालक, घरेलू नौकरों को भी 60 साल पूरे होने पर मासिक पेंशन मिलेगी। कुमाऊं में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना मंगलवार से लागू की जा रही है। 
विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अधिकारियों के मुताबिक असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए पहली बार यह पेंशन योजना शुरू हो रही है। इसमें असंगठित क्षेत्र के सब्जी, चाय विक्रेता, होटल-रेस्टोरेंट, परचून दुकान के कर्मी सभी को पेंशन के दायरे में लाया जाएगा। बस इन कामगारों को खुद को योजना में पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद 60 साल की उम्र पूरी होने पर हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। 

ये होंगे पात्र
  • न्यूनतम 18 से अधिकतम 40 साल वाले कर सकते हैं आवेदन
  • मासिक आय 15, 000 रुपये से कम होनी चाहिए
  • ईपीएफ, एनपीएस, ईएसआईसी में कवर नहीं हो
विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन
कामगारों को योजना में पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाते के दस्तावेज लेकर किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से आवेदन कर सकते हैं। पहला अंशदान न्यूनतम 50 से अधिकतम 250 रुपये का नगद भुगतान करना होगा। तब सेंटर से कामगार को श्रम योगी कार्ड मिल जाएगा। फिर हर महीने श्रम योगी के बैंक खाते से खुद ब खुद रकम हस्तांतरित हो जाएगी। 

बागेश्वर-यूएस नगर में विधायक, नैनीताल में सीडीओ करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ बागेश्वर तहसील सभागार में विधायक चंदन राम दास, रुद्रपुर विकास भवन में विधायक राजकुमार ठुकराल और नैनीताल में विकास भवन में सीडीओ विनीत कुमार करेंगे। 

पीएम श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए लाभ दायक योजना है। शर्तें पूरी करने वाले सभी श्रम योगियों को इसका लाभ होगा। कुमाऊं में ही लाखों कर्मियों को फायदा होगा।  - आशीष कुमार, क्षेत्रीय आयुक्त ईपीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें