फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट की मोबाइल फोन सेवा 24 घंटे से ठप

Tue, 15 Dec 2015 10:52 PM IST
कपकोट(बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 तहसील क्षेत्र की मोबाइल फोन सेवा 24 घंटे से ठप है। इस सेवा के काम नही करने से जहां उपभोक्ताओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं वहीं कारोबार पर भी इसका विपरीत असर पड़ा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से मोबाइल फोन सेवा शीघ्र दुरुस्त करने को कहा है। जानकारी के अनुसार बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा आए दिन चरमरा जा रही है। यह सेवा गत 24 घंटे से ठप पड़ी है।
\इस सेवा के काम नहीं करने के कारण जहां आम जनता परेशान है। वहीं नेट नहीं चलने से बैैंकों और कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। उधर भराड़ी बाजार में तो पहले से ही यह सेवा चरमराई हुई है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से मोबाइल फोन सेवा और कन्यूटी में खड़े किए किए नए टावर को शीघ्र संचालित करने को कहा है। मांग करने वालों में वरिष्ठ व्यापारी हयात गढ़िया, गोविंद बिष्ट, चंचल सिंह ऐठानी, हुकुम सिंह दानू, लक्ष्मी दत्त कांडपाल, विरेंद्र कपकोटी, हरीश कोरंगा, मुन्ना कपकोटी, केदार दत्त जोशी, विशन सिंह मेहरा, कुंदन कपकोटी, कैलाश कपकोटी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जेटीओ फराजखान ने बताया कि पेयजल योजना के निर्माण में लगी जेसीबी मशीन के चपेट में आने के कारण ओएफसी कट गई, जिसे शीघ्र जोड़ा जाएगा। कन्यूटी में लगे टावर को संचालित करने के लिए यूपीसीएल ने बिजली संयोजन जोड़ने के लिए अधिक रुपये का इस्टीमेट बनाया है जिसे कम करने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें