फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण

विज्ञापन
कपकोट में क्षेत्र का निरीक्षण करते विधायक बलवंत सिंह भौर्याल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू ने ग्राम पंचायत उतरौड़ा और पनौरा के आपदा प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया। बताया कि 28 और 29 जुलाई को हुई तेज बारिश और बाढ़ से इन जगहों पर काफी नुकसान हो गया था।
विज्ञापन

कई मार्ग क्षतिग्रस्त हुए और ग्रामीणों के घरों में बारिश का पानी घुस गया था। तब से भयूं-गडेरा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। प्रमुख ने पनौरा में बरसाती गूल बनाने की घोषणा की है। उन्होंने लोनिवि की जेसीबी मंगाकर उतरौड़ा मोटर मार्ग को खुलवाया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह बघरी, वीरेंद्र कपकोटी, ग्राम प्रधान पुष्पा, गिरीश जोशी, कविंद्र गढ़िया, लक्ष्मण सिंह देव, नरेंद्र बिष्ट, विजय लोबियाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें