बागेश्वर। हर महीने की तरह इस बार भी आपको बैंक के कई सारे काम होंगे। ऐसे में यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। अगस्त महीने में अलग-अलग छुट्टियों की वजह से 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार और महीने का दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है।
अगस्त के महीने में बकरीद, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस, मुहर्रम पड़ रहे हैं। इस माह पांच रविवार पड़ रहे हैं। बैंकों में छुट्टी की शुरुआत बकरीद से होगी और 30 अगस्त के दिन पड़ रहे रविवार और मुहर्रम के त्योहार पर खत्म होगी। लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी ने बताया कि एक अगस्त को बकरीद के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले ही दिन रविवार है। तीन अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। आठ अगस्त को दूसरा शनिवार और नौ अगस्त को रविवार रहेगा। 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 16 अगस्त को रविवार के चलते साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 22 अगस्त को चौथा शनिवार और 23 अगस्त को रविवार के चलते बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 30 अगस्त को रविवार और मुहर्रम के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
तारीख-दिन-अवकाश
1 अगस्त - शनिवार - बकरीद
2 अगस्त - रविवार - साप्ताहिक अवकाश
3 अगस्त - सोमवार - रक्षाबंधन
8 अगस्त - शनिवार - महीने का दूसरा शनिवार
9 अगस्त - रविवार - साप्ताहिक अवकाश
12 अगस्त - बुधवार - जन्माष्टमी
15 अगस्त - शनिवार - स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्तर - रविवार - साप्ताहिक अवकाश
22 अगस्त - शनिवार - महीने का चौथा शनिवार
23 अगस्त - रविवार - साप्ताहिक अवकाश
30 अगस्त - रविवार - मुहर्रम