फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने समर्थकों के साथ दिया धरना

Thu, 03 Sep 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार पर भाजपा विधायकों के क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए विधायक चंदन राम दास ने चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में सभी लोगों ने कांग्रेस सरकार पर भाजपा विधायकों की उपेक्षा करने और प्रदेश के विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार की विफलताओं को प्रचारित करने का आह्वान किया गया। क्षेत्र से संबंधित 21 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

नगर और गांवों के कार्यकर्ता सुबह यहां एकत्र हुए। जुलूस प्रदर्शन के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चौक बाजार पर एकत्र हुए।

यहां सभा को संबोधित करते हुए विधायक चंदन राम दास ने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। वह राजनैतिक दुर्भावना के तहत काम कर रही है।

 उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में स्वीकृत काम रोक दिए हैं। उनके प्रस्तावों पर सरकार काम नहीं कर रही है। मुख्य मंत्री भी उनकी नहीं सुन  रही है।

इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने सरकार पर निशाने साधे। मुख्यमंत्री हरीश रावत पर बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

आम जनता की कठिनाइयां बढ़ रही हैं। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के कामकाज की तारीफ की। राज्य सरकार के खिलाफ घर-घर जाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, पूर्व दर्जा मंत्री  हीरा सिंह धपोला, गोविंद टंगड़िया, कुंदन परिहार,उमा बिष्ट, शिव सिंह बिष्ट, राजेंद्र उपाध्याय, मथुरा प्रसाद, सुरेश कांडपाल,हयात  सिंह मेहता, सुरेश कांडपाल, भगवती धपोला, जीवंती कांडपाल, बसंत बल्लभ पांडे, प्रशांत नगरकोटी, हरीश सोनी आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें