फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक दास ने किया बागेश्वर-गरुड़ सड़क का निरीक्षण

Tue, 30 May 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक चंदन राम दास ने मंगलवार को बागेश्वर-कौसानी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अड़ौली गांव के समीप सड़क पर भरा मलबा नहीं हटने और सड़क के किनारे रेलिंग नहीं लगने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लोनिवि को सड़क से तुरंत मलबा हटाने और रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। विधायक के निर्देश पर लोनिवि ने सड़क से मलबा हटा दिया। सोमवार सुबह हुई बाइक दुर्घटना के बाद मंगलवार को सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मालूम हो कि सोमवार सुबह बागेश्वर-कौसानी सड़क पर गरुड़ की ओर जा रही पल्सर बाइक संख्या यूके 02-2204 अड़ौली गांव के समीप रपटकर गहरी खाई में गिर गई थी। इस घटना में नगर के घटबगड़ निवासी घनश्याम पुत्र भग राम और महेश चंद्र पुत्र बलबीर सिंह घायल हो गए थे। घनश्याम के सिर में अधिक चोट होने के कारण जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन हल्द्वानी के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मंगलवार सुबह विधायक दास ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने सड़क पर बिखरे मलबे के नहीं हटने और सुरक्षा के लिहाज से सड़क के किनारे रेलिंग नहीं लगने पर नाराजगी जताई। दास ने लोनिवि को जहां कहीं भी सड़कों पर मलबा हो उसे तुरंत हटानेेेे के निर्देश दिए। इसके बाद लोनिवि ने तुरंत सड़क पर जेसीबी लगाकर मलबा हटाया। विधायक ने बाइक दुर्घटना में मारे गए घनश्याम के प्रति गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई हैै। वहां अधिशासी अभियंता आरके पुनेठा, द्यांगण के प्रधान किशोर कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें