फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार सिया गांव पहुंचे विधायक दास

Tue, 02 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
धूराफाट क्षेत्र के अंतिम गांव सिया में आखिरकार विधायक चंदन राम दास के चरण पड़ ही गए। वह इस दूरस्थ गांव में पहली बार पहुंचे।
विज्ञापन


दास ने कहा कि गांव को यातायात से जोड़ने के लिए पीएमजीएसवाई के तहत सड़क वन अधिनियम की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्य भी जल्दी शुरू हो जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

सिया के ग्रामीणों ने विधायक दास को गांव की बिजली, पानी, खाद्यान्न की समस्याओं से अवगत कराया। दास ने गांव के टूटे-फूटे रास्तों, जीर्णशीर्ण विद्यालय भवन और अनुसूचित जाति के लोगों के जर्जर मकानों का मुआयना किया। इससे पहले उन्होंने रैखोली, बौड़ी, बलूटा और खौलशीर आदि गांवों में जनमसस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विधायक से जन समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। गांवों में हुई सभाओं में विधायक ने कहा कि राज्य सरकार खनन, आबकारी नीति और आपदा के घोटाले में डूबी हुई है। विकास का पहिया ठप है। प्रशिक्षित बेरोजगार रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने लोगों को कांग्रेस की कुनीतियों से सावधान रहने को कहा। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष बालम सिंह, मोहन सिंह रावत, गोपाल दत्त भट्ट, राजेंद्र रावत, दयाल कांडपाल, कुंदन सिंह, बालम सिंह, गोपाल सिंह, खीम सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें