फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन बंद कराया, चार जेसीबी सीज

विज्ञापन
बागेश्वर के कांडा में स्थित खड़िया खान में सीज खड़िया के कट्टे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। खनन पर रोक होने के बावजूद खनन कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह जिले में धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई कर खान बंद करवा दी है। जबकि अन्य दो अन्य खानों में 30 जून तक गड्ढे भरे जाने की सीमा के बावजूद गड्ढे भरते पाए जाने पर जेसीबी सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार मैनपाल सिंह ने बताया कि खनन की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने उन्हें छापे मारने के निर्देश मिले। जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो मंगल सिंह धामी माइंस सोप स्टोन ढप्टी में बिना अनुमति के दो जेसीबी मशीन लगाकर खुदाई की जा रही थी और मजदूर खड़िया निकाल रहे थे। इसके बाद दोनों मशीनों को सीज कर काम बंद करा दिया है। वहीं खान में रखे 3680 खड़िया के कट्टों को भी सीज किया गया। वहीं जसपुर माइंस स्टोन गणुवासरमोली और फतेह सिंह परिहार माइंस स्टोन गणुवासरमोली में एक-एक जेसीबी मशीन को गड्ढे भरते हुए पाया गया। इस पर दोनों जेसीबी मशीनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें