फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त और भगवान के बीच कोरोना की दीवार

विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के चलते बागनाथ मंदिर के कपाट बंद हैं। कोरोना के कारण श्रद्धालुओं और भक्तों के बीच लगी इस दीवार के कारण सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों ने बाहर से ही भगवान बागनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही सुबह से मंदिर में दर्शन के लिए लोगों का आना ज
ाना लगा रहा। दूूर, दराज से आकर लोगों ने कपाट के आगे खड़े होकर भगवान बागनाथ की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी नंदन सिंह रावल ने बताया कि सावन के महीने में मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। लोग दूरदराज से बागनाथ के दर्शन को बागेश्वर पहुंचते हैं। कोरोना महामारी के चलते इस बार दर्शन को कम लोग पहुंच रहे हैं।
संक्रमण से स्वयं को बचाने के लिए यह जरूरी भी है। महामारी को ध्यान में रखते हुए मंदिर के कपाट फिलहाल नहीं खोले गए हैं। बाहर से ही लोग भगवान बागनाथ के दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में पुलिस कर्मी तैनात हैं। सरकार की गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही मंदिर में परिवेश से पहले लोगों के मास्क भी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

---
500 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे जागेश्वर
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के चलते प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला सादगी के साथ मनाया जा रहा है। सावन माह के दूसरे सोमवार को जागेश्वर धाम और जिले के अन्य शिवालयों में भक्तों की खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर मन्नतें मांगी। प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में सावन के दूसरे सोमवार को 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जागेश्वर धाम समेत रत्नेश्वर, बालेश्वर, एनटीडी शिवालय, बद्रेश्वर, पातालदेवी, बेतालेश्वर, विश्वनाथ, देवस्थल आदि शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
25 श्रद्धालुओं ने कराई ऑनलाइन पूजा
जागेश्वर मंदिर में 25 ऑनलाइन पूजा हुई। इसमें छह पार्थिव पूजन के अलावा संकल्प पूजा, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय का जाप आदि शामिल हैं। आचार्य गोकुल भट्ट, ललित भट्ट, पंडित तारा चंद्र, पूरन चंद्र, बसंत बल्लभ, लक्ष्मी दत्त, गिरीश भट्ट, गोपाल भट्ट, रमेश चंद्र ने ऑनलाइन पूजा संपन्न कराई। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस बार जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाला श्रावणी मेला सादगी के साथ मनाया जा रहा है। मेले में दुकानें आदि भी नहीं लगी हैं और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि कोरोना को देखते हुए जिले से बाहर के श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं है।
---
प्रसिद्ध नंदादेवी मेले में इस बार होगी ऑनलाइन पूजा
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के चलते मंदिरों में भी पूजा करने का तरीका बदल रहा है। अल्मोड़ा में आगामी 23 अगस्त से शुरू हो रहे प्रसिद्ध नंदादेवी मेले में इस बार ऑनलाइन पूजा होगी। लोकल केबल नेटवर्क, यू-ट्यूब के माध्यम से मेले का सीधा प्रसारण होगा। कोरोना महामारी के चलते इस बार मेला सादगी से मनाया जाएगा। मां नंदा देवी मंदिर और नंदा गीता भवन कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार नंदादेवी मेला सादगी के साथ मनाया जाएगा ताकि अधिक भीड़ जमा नहीं हो सके। महोत्सव में इस साल सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे। पूजा परंपरागत तरीके से होगी। उन्होंने बताया कि इस बार नंदादेवी मेले में ऑनलाइन पूजा होगी। भक्त घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा कर सकते हैं। साथ ही लोकल केबल नेटवर्क और यू-ट्यूब के माध्यम से मेले का सीधा प्रसारण होगा। जिसे भक्त घर बैठे ही देख सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें