फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन बंद करने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू

Sat, 26 Nov 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
  कांडा तहसील के गैस गोदाम के समीप हो रहे खड़िया खनन  बंद करने की मांग को लेकर चनेत के ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक खड़िया खनन बंद नहीं होता है उनका आंदोलन जारी रहेगा। 
शुक्रवार की देर शाम चनेत में दो दिन से चल रहे क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल दिया गया। श्री श्री भंडारी गोलू देवता मंदिर परिसर में शेर राम आमरण अनशन में बैठे। राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य आंदोलनकारी ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर शेर राम को अनशन में बैठाया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि गैस गोदाम के समीप हो रहे खनन को जब तक बंद नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रखा जाएगा। कहा कि खनन के कारण भविष्य में चनेत गांव में भूस्खलन की समस्या सहित कई तरह के खतरे पैदा होंगे। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खड़िया खनन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। समर्थन में साधूराम, पूरन राम, प्रकाश, नीरज, घनश्याम, राजन राम, नरेश राम, सतीश कुमार आदि ग्रामीणों ने धरना दिया। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें