नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार मिच्छात मुहल्ला सड़क से पांच किमी पैदल दूर है। मुहल्ले के सड़क से नहीं जुड़ने के कारण जहां लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं अपेक्षित विकास भी नहीं हो पा रहा है। लोगों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से उनके गांव को चीराबगड़-पोथिंग सड़क से जोड़ने के लिए शीघ्र प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है।
लोनिवि के ईई को लिखे पत्र में मिच्छात के लोगों ने कहा है कि आजादी का लंबा समय बीतने के बावजूद उनके मुहल्ले को सड़क से नहीं जोड़ा गया है। सड़क नहीं होने से जहां उन्हें विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं सड़क से मुहल्ले की दूरी काफी अधिक होने के कारण अधिकारी और कर्मचारी भी भ्रमण पर नहीं आते हैं।
गांव लोग उत्पादित शाकभाजी, फल समेत अन्य उत्पाद बाजार तक नहीं ले जा पाते हैं। गंभीर किस्म के रोगियों को डोली में बैठाकर सड़क मार्ग तक ले जाने में पसीने छूट जाते हैं। उन्होंने लोनिवि के ईई से जनहित मे शासन से सड़क शीघ्र मंजूर कराने की मांग की है। पत्र देने वालों में गणेश जोशी, शंकर दत्त जोशी, चंद्र दत्त जोशी, केवलानंद मिश्रा, राजेश मिश्रा, दीप चंद्र जोशी, सुरेश जोशी, भोला दत्त जोशी आदि शामिल थे।