गरुड़ (बागेश्वर)। जिला विकास अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव डुंगलोट, कौसानी में मनरेगा के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से कौसानी को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए एक्शन प्लान ग्राम पंचायत की बैठक में पारित करने को कहा।
डीडीओ डॉ. महेश कुमार ने डुंगलोट ग्राम पंचायत में नाला नियंत्रण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान, वीडीओ से मनरेगा के निर्माण कार्यों में पारदर्शिता लाने को कहा। विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीडीओ ने कहा कि मनरेगा रोजगारपरक योजना है।
इसलिए ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों को मनरेगा की कार्ययोजना में शामिल करवाना चाहिए। डीडीओ ने ग्राम पंचायत कौसानी की खुली बैठक में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कौसानी गांव के हर परिवार से शौचालय बनाने को कहा। बताया कि शौचालय निर्माण के विभाग के पास धन की कमी नहीं है। वहां