फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षकों ने की बीट सहायक देने की मांग

Mon, 27 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
वनरक्षकों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड वन आरक्षी संघ की बैठक में वन रक्षकों ने बीटों में वन रक्षकों को बीट सहायक देने की मांग उठाई। संघ की बैठक में कुल नौ सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित वन आरक्षी संघ की बैठक में वन रक्षकों ने 10 साल की सेवा पूरी होने पर एसीपी का लाभ देने, दो हजार रुपये का ग्रेट वेतन देने, रेंज कार्यालय में हर माह वन क्षेत्राधिकारियों की मौजूदगी में बैठक आयोजित करने, वन रक्षकों को दिनचर्या डायरी उपलब्ध कराने, मानकों के अनुसार स्थानांतरण करने, वर्दी सुविधा देने और वन पंचायतों में छिल्का गुलिया संग्रहण की अनुमति बिना वन रक्षक की जांच आख्या के देने की मांग की गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि वन पंचायतों में छिल्का गुलिया संग्रहण के लिए वन पंचायतों में बिना बीट अधिकारी की संस्तुति के दिया जा रहा है। वन पंचायतों में इतनी मात्रा में उपलब्ध नहीं होने से आरक्षित वन से चोरी का खतरा रहता है। कहा कि ऐसे व्यवस्था में वन आरक्षी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। बैठक में महामंत्री गंगा सिंह रावत, श्याम सिंह, शिव राम, गणेश जोशी, प्रयाग दत्त, तारा सिंह, शंकर सिंह, आनंद रावत आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें