फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 40 के पार, गर्मी से हाहाकार

Sun, 05 May 2019 11:48 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन
बागेश्वर में सरयू नदी में डुबकी लगाते बच्चे। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 बागेश्वर वैली में रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रविवार को अवकाश होने पर गर्मी से बचने के लिए लोगों घरों में ही एसी, कूलर के आगे बैठे रहे। वहीं घर से बाहर निकलने के लिए छाता, दुपट्टा बांध कर ही निकले।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जिले में तापमान भी बढ़ता जा रहा है। रविवार को तापमान अधिकतम 41 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में चटख धूप थी और हवा  नहीं चलने से गर्माहट और बढ़ गई। बाजार बंद होने और गर्मी से भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले वो भी छाता लेकर। शाम को करीब छह बजे तक लोग गर्मी से जूझते दिखाई दिए। वहीं गर्मी बढ़ते ही गन्ने का जूस, कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें