फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफौट रोड और मनकोट के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
मनकाेट के जंगल में भड़की आग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दफौट मार्ग से लगे जंगल और मनकोट के जंगल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से काफी वन संपदा जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

रविवार की शाम को दफौट मार्ग से लगे जंगल और मनकोट के जंगल में आग लग गई। जंगलों से धुआं निकलने पर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। घटना स्थल से कलक्ट्रेट नजदीक होने के कारण वन विभाग में खलबली मच गई। तुरंत  फायर वॉचरों की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। टीम ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की  लेकिन आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। रेंजर मोहन सिंह नयाल ने बताया कि दफौट रोड से लगे जंगल व मनकोट के जंगल में लगी आग को बुझा दिया है। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें