फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ में व्यापारियों ने चीन के खिलाफ भरी हुंकार, चायनीज सामान जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जिला व्यापार मंडल ने चीन की नापाक हरकत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीन निर्मित सामान जलाकर विरोध जताया। चीन के सामान का पूर्ण बहिष्कार करने का एलान किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गरुड़ के गांधी चबूतरे के पास व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने चीन निर्मित सामान जलाया। जिलाध्यक्ष नेगी ने कहा कि चाइनीज सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करना आवश्यक है। इससे चीन को आर्थिक मोर्चे भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
वरिष्ठ व्यापारी देवकीनंदन जोशी ने कहा कि चीन की हरकत कायरतापूर्ण है। विरोध कार्यक्रम में मोहन बृजवासी, भारत भूषण कक्कड़, जीत सिंह नेगी, कैलाश खोलिया, गुड्डू स्वामी, मुकेश नेगी, डॉ. जुनैद सिद्दीकी, हीरा मिश्रा, गणेश पांडेय, भैरव दत्त कांडपाल, अमित खोलिया, राजू पाठक, त्रिलोक भाकुनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें