फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पुरुष होली प्रतियोगिता 26 को, विजेता टीम को मिलेंगे 11 हजार

Thu, 19 Feb 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में कुमाऊंनी संस्कृति के संरक्षण और होली के उल्लास को दोगुना करने के लिए निवर्तमान व्यापार संघ की ओर से लगातार चौथे वर्ष पुरुष होली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 26 फरवरी को होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले भर की टोलियां अपनी गायकी का हुनर दिखाएंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर में बैठक के दौरान आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11000 रुपये नकद, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न से नवाजा जाएगा। दूसरे स्थान के लिए 7500 रुपये और तृतीय स्थान के लिए 5100 रुपये का पुरस्कार तय किया गया है। चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतिभाग करने वाली प्रत्येक टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रत्येक टीम में 16 सदस्य होने अनिवार्य हैं, परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हर टीम में चार युवा होलियार 18 वर्ष से कम का होना जरूरी है। सभी प्रतिभागियों को पारंपरिक होली परिधान में प्रतिभाग करना होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमें अपनी प्रविष्टि आगामी 24 फरवरी तक दर्ज करा सकती हैं। पंजीकरण के लिए आयोजन समिति के कवि जोशी, उमेश चंद्र साह, पुष्कर किरमोलिया और राहुल साह से संपर्क कर टीम का नाम लिखाया जा सकता है। आयोजकों ने बताया कि निर्णायक मंडल का निर्णय ही सर्वमान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें