फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सिल्ली में जमने लगी बैठकी होली की महफिल

Thu, 19 Feb 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कुमाऊंनी संस्कृति की अनमोल विरासत बैठकी होली का रंग अब गांव-गांव में चढ़ने लगा है। हर शाम अलग-अलग घरों में संगीत की महफिल सज रही है जहां देर रात तक शास्त्रीय रागों और भजनों की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिल्ली गांव में होल्यारों की ओर से पारंपरिक कुमाऊंनी लोकगीतों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। हारमोनियम और तबले की थाप पर राग धमार और काफी जैसे रागों पर आधारित गायन ने पूरे गांव को उत्सव के माहौल में डुबो दिया है। मधुर स्वरों और वाद्य यंत्रों की संगत से ग्रामीण संस्कृति के प्रति गहरी आस्था प्रकट कर रहे हैं। होली समिति के डांगर और पूर्व बीईओ जीवन चंद्र दुबे ने बताया कि गांव में शिवरात्रि से ही होली का आगाज करने की परंपरा दशकों पुरानी है। बैठकी होली आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देती है। इस मौके पर मनोज कृष्ण पांडेय, गणेश पांडेय, तारादत्त दुबे, रमेश खोलिया, डीके नेगी, सुरेश खोलिया, सभासद अंकित जोशी, प्रकाश दुबे, गुड्डू खोलिया, भुवन पांडेय, पंकज खोलिया, महेश नेगी, कैलाश खोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें