फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में 45 लोगों को बांटा 12.87 लाख का मुआवजा

विज्ञापन
कपकोट में लोगों को मुआवजे के चेक प्रदान करते विधायक सुरेश गढ़िया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने लोनिवि विश्राम गृह कपकोट में विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सड़क, सिंचाई, लोनिवि संबंधी विकास कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने उतरौड़ा-लीली मोटर मार्ग निर्माण के दौरान काटी गई जमीन के लिए 45 किसानों को 12,87,000 रुपये के मुआवजे के चेक भी बांटे।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक गढ़िया ने विभागीय अधिकारियों से मानसून काल में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत समय सीमा के भीतर कराने के लिए कहा। सीएम के निर्देशानुसार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई, बिजली संबंधी अधिकारियों से भी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेकर सभी कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने के लिए कहा।
उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता और मानकों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम पारितोष वर्मा, तहसीलदार पूजा शर्मा, ईई ऊर्जा निगम मो. अफजाल, जल संस्थान सीएस देवड़ी, सिंचाई खंड के पीएस बिष्ट, ईओ नगर पंचायत नवीन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें