फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: क्षतिग्रस्त होने लगी गोमती पुल की सपोर्टिंग दीवार, लगातार गिर रहे पत्थरों से बढ़ा खतरा

Tue, 01 Nov 2022 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

गोमती पर वर्ष 1962 में बने पुल की सपोर्टिंग दीवार जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। दीवार के ऊपर पेड़ उगे हैं। पुल पर बिछाए गए टिनों से डामर पूरी तरह से उखड़ गया है।
विज्ञापन
बागेश्वर में गोमती पुल की क्षतिग्रस्त सपोर्टिंग दीवार। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत के बाद पुलों की सुरक्षा का मामला एक बार फिर चर्चा में है। जिला मुख्यालय बागेश्वर में भी पुलों की स्थिति ठीक नहीं है। जिला मुख्यालय में एनएच के अधीन गोमती नदी पर बने मोटर पुल की सपोर्टिंग दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। दीवार से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

विज्ञापन


गोमती पर वर्ष 1962 में बने पुल की सपोर्टिंग दीवार जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। दीवार के ऊपर पेड़ उगे हैं। पुल पर बिछाए गए टिनों से डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। पुल पर वाहन चलने पर पुल हिलता है। टिन की नाल पर वाहन उछलते हैं। पुल पर डामर न होने से दोपहिया वाहन रपटते हैं। पुल की सपोर्टिंग दीवार की मरम्मत नहीं की गई तो पुल को भी नुकसान हो सकता है।

जिला मुख्यालय में एनएच पर ही सरयू नदी पर 1962 में बने पुल की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। पुल पर से डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। पुलों की मरम्मत की मांग क्षेत्र में कई बार उठ चुकी है लेकिन एनएच डिवीजन रानीखेत के अधिकारियों को इसकी फिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में पुलों की स्थिति दिखवाई जाएगी। पुलों की सुरक्षा के उपाय कराए जाएंगे। मरम्मत कराई जाएगी। अन्य पुलों की भी जानकारी ली जाएगी।
- अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें