फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर पंचायत के लिए खरीदा जाएगा नया वाहन

Mon, 20 Mar 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट नगर पंचायत की बोर्ड बैठक सोमवार को हुई।
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत की बोर्ड बैठक सोमवार को हुई। इसमें कपकोट नगर की पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2022-23 में पंचम वित्त मद में मिली राशि के आय-व्यय पर चर्चा की गई। अवशेष राशि और वर्ष 2021-22 की द्वितीय किस्त में प्राप्त 17,23,000 रुपये से कार्यालय के लिए नया वाहन और कपड़ा वेंडिंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया। वर्ष 2022-23 में अवस्थापन मद में स्वीकृत बजट का व्यय भी तय किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि सभासदों के सहयोग से नगर को साफ और स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर को स्वच्छ रखने में जनता का भी अहम योगदान होता है। लोग कूड़ा कूड़ेदानों में ही डालें। नगर पंचायत के ईओ नवीन कुमार ने संचालन किया। बोर्ड बैठक में सभासद तनुज तिरुवा, डुंगर सिंह, हेमा देवी, गोदा कपकोटी, प्रवीण ऐठानी, दीपक ऐठानी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें