दुगनाकुरी (बागेश्वर)। दुगनाकुरी का तहसील भवन 160.97 लाख की लागत से बनेगा। रविवार को क्षेत्रीय विधायक ललित फर्स्वाण ने भवन का शिलान्यास किया। तहसील भवन का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने शीघ्र ही आवासीय भवनों के निर्माण कराने की बात भी कही।
तहसील भवन का भूमि पूजन करते हुए विधायक ने कहा कि तहसील भवन बनने से सभी कामकाज सुचारु रूप से संचालित होंगे। क्षेत्रीय जनता को इसका फायदा मिलेगा। भवन के निर्माण के लिए 61 लाख रुपये शासन से अवमुक्त हो चुके हैं। समय से भवन का निर्माण कार्य पूरा हो, इसके प्रयास किए जाएंगे।
विधायक ने शीघ्र ही तहसील में आवासीय भवनों के निर्माण की बात भी कही। शिलान्यास के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ग्राम प्रधान नवीन कोरंगा, बीडीसी सदस्य मोहन दास, भगवत चौहान, दोफाड़ के उमेश कालाकोटी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश गढ़िया, जिला महामंत्री सुरेश गढ़िया, ग्राम प्रधान सुंदर रौतेला, प्रवीन चौहान, हीरा कोरंगा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता थे।