बागेश्वर में ठेकेदारों की मीटिंग
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर ऐसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में ठेकेदारों ने 31 मार्च तक के कार्यों का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में लोनिवि से ई- पेमेंट से पहले सारे रिफंडों का भुगतान ब्याज समेत करने की मांग की गई।
लोनिवि के विश्राम गृह में संघ के अध्यक्ष जगदीश चंद्र पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कई ठेकेदारों ने निर्माण कार्य समय पर पूरे कर दिए थे। लेकिन उन्हें माह 31 मार्च तक के कामों का भुगतान आज तक नहीं हो सका है। ठेकेदारों ने लोनिवि भुगतान बिल कोषागार में न भेजकर विभागीय स्तर पर किया जाए।
पांच करोड़ रुपये तक के निर्माण कार्यों की निविदाएं खंडीय स्तर पर आमंत्रित किए जाएं। बैठक में निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री रेता, बजरी, पत्थर, कंकर के चुगान की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की मांग की गई। उन्होंने सूबे की नई सरकार बनने पर खुशी जताई और शुभकामनाएं दी।
बैठक का संचालन संजय नेेेगी ने किया। वहां नवीन परिहार, रघुवर दत्त जोशी, खिलाफ सिंह, दीपक रौतेला, गजेंद्र टाकुली, बहादुर सिंह, मनीष जोशी, विवेक तिवारी, प्रीतम सिंह, सुरेश खेतवाल, विवेक तिवारी, महेश खेतवाल और रवि गढ़िया आदि थे।