फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन के लिए अच्छा कार्य करें और पुरस्कृत हों

Tue, 05 Jan 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा(बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की कांडा इकाई की यहां हुई बैठक में दीप चंद्र कांडपाल दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। बैठक में पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी और सीमांत विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह दानू ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 की सफलता के लिए गांव-गांव तक पहुंच बनाने को कहा।
विज्ञापन


जो बूथ लेबल कमेटी संगठन के काम में पहला और दूसरा स्थान हासिल करेगी, उसे प्रदेश संगठन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। पार्टी कार्यालय में श्री दानू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। खुद सीएम कई इलाकों का भ्रमण विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने विधायक ललित फर्स्वाण को कर्मठ और जुझारू बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने को कहा। विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा भाजपा ने अपने कार्यकाल में इस क्षेत्र को उपेक्षित रखा अब जब विकास की रफ्तार तेज हो रही है तो भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। बैठक में कांडपाल के दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


कांडपाल ने कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे। बैठक का संचालन विरेंद्र नगरकोटी ने किया। वहां जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, बंशीधर कांडपाल, राजेंद्र राठौर, आलम सिंह, निर्मल शाह, दीपक वर्माआदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें