फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की रूपरेखा तय

Sun, 10 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की सफलता के लिए डीएम भूपाल सिंह मनराल की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अभियान की सफलता के लिए दायित्व सौंपे गए। 
शासन से मिले निर्देशों के तहत विकासखंड वार नोडल अधिकारी नामित किए गए। इसमें बागेश्वर ब्लॉक के लिए डीडीओ महेश कुमार, गरुड़ में जिला कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य, कपकोट के लिए जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह को नामित किया गया। डीएम ने कहा कि 14 से 16 अप्रैल तक सामाजिक समरसता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। गांव में सामाजिक समरसता व राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए शपथ ली जाएगी। ग्राम पंचायतों में गोष्ठी का आयोजन कर एससी/एसटी के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी का प्रयास किया जाएगा। तय किया गया कि 17 से 20 अप्रैल तक न्याय पंचायत स्तर पर किसान गोष्ठी आयोजित की जाएंगी। इनमें कृषि, उद्यान क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कृषि यंत्र, बीज, खाद का वितरण भी किया जाएगा। 21 से 24 अप्रैल तक गांवों में स्कूली बच्चों के सहयोग से प्रभात फेरी आयोजित की जाएगी। इसका दायित्व सीईओ को सौंपा गया। युवा कल्याण अधिकारी को खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी पूनम पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह आदि  मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें