फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पलटी, नौ घायल

Mon, 16 Apr 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन

जाखनी से धपोलासेरा मंदिर जा रही एक जीप ब्रेक नहीं लगने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। कार की ब्रेक के नीचे अचानक दूध की बोतल लुढ़क जाने को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण मैक्स (यूके 02-टीए 0439) से जाखनी से धपोलासेरा स्थित शिव मंदिर जा रहे थे। सुबह 10.30 बजे सिमकूना के पास किसी यात्री के बैग से एक दूध की बोतल लुढ़ककर ब्रेक के नीचे आ गई। जब चालक ब्रेक लगाने लगा तो बोतल के फंसे होने से ब्रेक नहीं लगा।

ढलान में ब्रेक नहीं लगने से वाहन की स्पीड बढ़ गई। इसके बाद चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मैक्स को खाई के विपरीत मोड़ दिया। इससे जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में सावित्री देवी, ममता और इंद्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य छह यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पुलिस और 108 वाहन को दी गई। सूचना मिलते ही कांडा थाने से एसओ दीवान सिंह बिष्ट दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां से सभी घायलों को 108 वाहन का इंतजार किए बिना पुलिस के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा लाया गया। अस्पताल में डॉ. सम्मी उन्नीसा ने प्राथमिक उपचार किया। तीनों गंभीर घायलों को चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें