फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के गश्ती दल के सामने ही गाय पर झपटा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के नदीगांव स्थित टैक्सी स्टेंड में तेंदुए ने वन विभाग के गश्ती दल के सामने ही एक गाय पर हमला कर दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने पटाखे फोड़कर तेंदुए को भगाया।
विज्ञापन


तेंदुए के नदीगांव में लगातार दिखाई देने की सूचना के बाद शनिवार शाम 7:30 बजे वन विभाग के कर्मचारी गोमती पुल से टैक्सी स्टेंड की ओर गश्त के लिए निकले। गश्ती दल से कुछ ही दूरी पर तेंदुए ने एक गाय पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने और वन कर्मियों द्वारा पटाखे फोड़ने के बाद तेंदुआ जजी को जाने वाली सड़क की ओर चला गया।

इसके बाद वन कर्मियों ने रेंजर नारायण दत्त पांडेय और वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट के नेतृत्व में जिला जजी तक गश्त की और तेंदुए के आसपास होने की आशंका को देखते हुए सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


इधर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए के नजर आने से लोगों में भय का माहौल है। शाम को घरों को जाने वाले व्यापारी और मैदानी क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों के लिए तेंदुए खतरा बने हुए हैं। नगरवासियों ने आबादी में घूम रहे तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें