फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जीआईसी खाती में मास हिस्टीरिया के मामले सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हिमालयी क्षेत्र के जीआईसी खाती में मास हिस्टीरिया के मामले सामने आने के बाद शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नवंबर माह के अंत में स्कूल में पढ़ने वालीं कुछ छात्राएं अचानक चीखने-चिल्लाने लगी थीं। मंगलवार को भी तीन छात्राएं इसी प्रकार की हरकतें करने लगीं। इनमें से एक छात्रा के अभिभावक उसे जिला अस्पताल लेकर आए।
परिजनों के अनुसार बालिका घर पर स्वस्थ रहती है। स्कूल में अजीब हरकतें करने लगती है। डॉक्टरों के अनुसार छात्राएं मास हिस्टीरिया की शिकार हो सकती हैं। इससे पहले जुलाई 2022 में जूनियर हाईस्कूल रैखोली में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं। चिकित्सकों की काउंसिलिंग के बाद बालिकाएं स्वस्थ हो गई थीं। एसीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया का कहना है कि मास हिस्टीरिया के मामलों में काउंसिलिंग कारगर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर के अंत में कुछ मामले सामने आए थे। हाल के दिनों में ऐसा मामला आने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। खाती में संचार व्यवस्था नहीं है। इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। स्वास्थ्य शिविर लगाकर काउंसिलिंग कराई जाएगी।
जीएस सौन, मुख्य शिक्षाधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें