फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नुमाइशखेत मैदान में होगा सामूहिक ध्वजारोहण

Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रशासन ने बैठक कर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। बताया गया कि सुबह 11 बजे नुमाइशखेत मैदान में सामूहिक ध्वजारोहण होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


बुधवार को एडीएम एनएस नबियाल की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुई बैठक में तय हुआ कि 26 जनवरी को 6:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 9.30 बजे सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के साथ ही शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण होगा। सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में पुलिस परेड होगी। सुबह 11 बजे नुमाइशखेत मैदान में सामूहिक ध्वजारोहण होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सैनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। संवाद

25 को होगी क्रॉस कंट्री

बागेश्वर। बैठक में बताया गया कि 25 और 26 जनवरी की शाम छह बजे से रात 11 बजे तक कम वाट क्षमता के बल्बों का प्रयोग करते हुए कार्यालय भवन प्रकाशमान किए जाएंगे। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर सुबह 7:30 बजे क्रॉस कंट्री होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें