फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के साथ भागी विवाहिता का नहीं लगा सुराग

Tue, 29 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 18 मार्च को रीमा क्षेत्र के ही एक युवक के साथ घर से भागी महिला का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस दोनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा दोनों के फोन भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 498 के तहत केस भी दर्ज कर रखा है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि रीमा क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी सुंदर सिंह (27), क्षेत्र निवासी महिला को बहलाकर भगा ले गया। महिला के पति जोगाराम ने सुंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक के साथ घर से भागी महिला अपने साथ छह साल के बेटे को भी ले गई है। पुलिस के अनुसार दोनों को 18 और 19 मार्च को बागेश्वर में देखा गया।

पुलिस दोनों के मैदानी क्षेत्र की ओर भागने की आशंका भी जता रही है। मामले की जांच कर रहे रीमा चौकी इंचार्ज एसआई राम सिंह मेहरा ने बताया कि भागे युवक और महिला का पता लगाया जा रहा है। दोनों के फोन नंबर सर्विलांस में लगाए गए हैं। अन्य थाना और चौकियों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें