फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दीवाली पर गुलजार रहे बाजार

Wed, 18 Oct 2017 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में मिठाई खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छोटी दीपावली के पर्व पर बुधवार को नगर, कपकोट और रीमा क्षेत्र के बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। लोगों ने आज भी बर्तन, कपड़ा, मिठाइयां आदि खरीदी। सरयू किनारे लगे पटाखा बाजार में खरीददारों की खासी भीड़ रही। बाजार में आज भी खासी चहल पहल रही। आज करीब 45 लाख रुपये का कारोबार हुआ। छोटी दीपावली पर्व के मौके पर बुधवार को नगर में खासी चहल पहल रही। बाजारों में सुबह से ही खासी भीड़-भाड़ रही।
विज्ञापन


लोगों ने घरों की सजावट के काम आने वाली सामग्री, कपड़े, बर्तन और मिठाइयां खरीदी। सरयू के किनारे सजे आतिशबाजी की दुकानों से लोगों ने पटाखे, अनार, रॉकेट, फुलझड़ियां खूब खरीदी। बच्चों की पहली पसंद फुलझड़ी और अनार रही। कई लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदा। उधर कपकोट, भराड़ी, कांडा, धरमघर और रीमा के बाजारों में भी आज खासी चहल पहल रही। लोगों ने आतिशबाजी, दीपावली पूजन, कपड़ा, बर्तन और अन्य सामान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें