फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी-छोटी पार्किंग के लिए खाली स्थानों को करें चिह्नित : डीएम पाल

Thu, 15 Aug 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की समीक्षा करते हुए जिला मुख्यालय में वाहन खड़े करने के लिए बड़ी पार्किंग की बजाय छोटी-छोटी पार्किंग बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कई स्थानों पर छोटी पार्किंग के निर्माण को प्राथमिकता देते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में वाहन पार्किंग के उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों को आए दिन जाम से जूझना पड़ता है। बुधवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम पाल ने कहा कि कपकोट और गरुड़ में निर्माणाधीन पार्किंग का काम जल्द पूरा हो जाएगा और वाहन खड़े करने की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने नगर में पार्किंग के बेहतर इंतजाम करने के लिए एसडीएम से शहरी क्षेत्र में छोटी-छोटी पार्किंग के लिए खाली स्थान को चिह्नित करने को कहा। एआरटीओ को जिले में पंजीकृत वाहनों का आंकड़ा उपलब्ध कराने और पुलिस को सड़कों के किनारे पार्क होने वाले वाहनों का डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि डाटा मिलने पर वाहनों की क्षमता के अनुसार पार्किंग बनाना आसान हो जाएगा। बैठक में एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें