फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मनोज जोशी बने अध्यक्ष, संजय जोशी को सचिव की जिम्मेदारी

Mon, 10 Aug 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पूजा कमेटी की ओर से देवी पूजा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मनोज जोशी को अध्यक्ष और संजय जोशी को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर डॉ. पंकज मेहता, कमल गढ़िया और भूपेश अध्याय की नियुक्ति की गई। संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी शिवम पंत, राज मेहता को और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूरन लटवाल को सौंपी गई। व्यवस्थापक पद पर दीपक जोशी, राजेंद्र परिहार और सह-व्यवस्थापक पद पर दीपेश रौतेला, मुकेश जोशी, दीपक जोशी का चयन हुआ। मंच व्यवस्थापक जीवन तिवारी और रमेश गढ़िया, मीडिया प्रभारी जगदीश उपाध्याय, सर्व व्यवस्था प्रमुख प्रशांत मलड़ा, कमल नेगी, रोहित पंत चुने गए। समिति का संरक्षक पुष्कर साह, राजेंद्र उपाध्याय, सूरज जोशी, रमेश कार्की, राजेश वर्मा और प्रमोद मेहता को बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता प्रशांत मलड़ा और संचालन कमल नेगी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें